वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता आनंद स्वरूप वर्मा ने एक मेल के जरिए सीमा आजाद और विश्वविजय को आजीवन कारावास सुनाए जाने के फैसले के विरोध में एकजुट होने की अपील की है। हम वह अपील यहां पोस्ट कर रहे हैं, और ‘बर्बरता के विरुद्ध’ के पाठकों से अनुरोध हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इसके समर्थन में हस्ताक्षर जुटाएं। आप इस पोस्ट पर कमेंट के रूप में अपनी सहमति दे सकते हैं। फरवरी 2010 में सीमा आजाद की गिरफ्तारी के समय हमने लिखा था, ‘सीमा आज़ाद की गिरफ्तारी : लोकतन्त्र का लबादा खूंटी पर, दमन का चाबुक हाथ में‘। उस पोस्ट को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। इस अपील के अंत में सीमा आजाद की गिरफ्तारी से संबंधित कुछ अन्य ब्लॉग पोस्टों के लिंक भी दिए गए हैं।
——————————————————-
सीमा आजाद के बहाने विरोध की आवाज को कुचलने की साजिशनागरिक अधिकार कार्यकर्ता सीमा आजाद और उनके पति विश्व विजय को देशद्रोह और राज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप मंे गैर कानूनी गतिविधि निवारण कानून (यूएपीए) के विभिन्न प्रावधानों के तहत इलाहाबाद की एक निचली अदालत ने उम्रकैद की सजा देकर एक बार फिर इस बात की पुष्टि की है कि यह व्यवस्था जनतांत्रिक विरोध की हर आवाज को कुचलने पर आमादा है। आठ जून को उम्रकैद की सजा का आदेश जारी करते हुए इन दोनों लोगों पर 70 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। इन पर आरोप है कि ये दोनों भूतपूर्व छात्र नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्य हैं और ‘गैर कानूनी गतिविधियों’ में शामिल है।सीमा आजाद और विश्व विजय को 6 फरवरी 2010 को उत्तर प्रदेश में स्पेशल टास्क फोर्स ने इलाहाबाद में उस समय गिरफ्तार किया जब ये लोग दिल्ली से विश्व पुस्तक मेला देखने के बाद लौट रहे थे। एसटीएफ का दावा था कि इनके पास से माओवादी साहित्य बरामद किया गया है और ये दोनों प्रतिबंधित माओवादी पार्टी से संबद्ध हैं। एसटीएफ ने इस मामले को उत्तर प्रदेश के आतंकवाद विरोधी स्क्वैड को हस्तांरित कर दिया।सीमा आजाद द्वैमासिक पत्रिका ‘दस्तक’ की संपादक तथा पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (पीयूसीएल) उत्तर प्रदेश के संगठन सचिव के बतौर नागरिक अधिकार आंदोलनों से जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनके पति विश्व विजय छात्र आंदोलन और इंकलाबी छात्र मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। सीमा आजाद ने अपने लेखन व पत्रकारिता के जरिए और विश्व विजय ने अपनी राजनीतिक सक्रियता के जरिए पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानवाधिकारों पर हो रहे दमन के खिलाफ लगातार आवाज उठायी। इन दोनों का कार्य क्षेत्र इलाहाबाद व कौशाम्बी जिले का कछारी क्षेत्र रहा है जहां माफिया, राजनेता व पुलिस की मिलीभगत से अवैध तरीके से बालू का खनन किया जा रहा है और इस प्रक्रिया में काले धन की कमाई के साथ-साथ मजदूरों का भीषण दमन और शोषण जारी है। इन दोनों राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस-माफिया-राजनेता गठजोड़ के खिलाफ आवाज उठायी जिससे वे सत्ता की आंख की किरकिरी बन गए थे। ये दोनों युवा जिन गतिविधियों और क्रियाकलाप में लगे थे उन्हें न तो किसी भी तरीके से गैर कानूनी कहा जा सकता है और न उन्होंने कभी कोई ऐसा काम किया जो भारतीय संविधान द्वारा अपने नागरिकों को दिए गए अधिकारों के दायरे से बाहर हो। सीमा आजाद की पत्रिका ‘दस्तक’ ने उस गंगा एक्सप्रेस-वे योजना पर एक विस्तृत जांच की थी जिससे हजारों किसानों के उजड़ने का खतरा था। इसने आजमगढ़ के मुस्लिम युवकों की अंधाधंुध गिरफ्तारी और उत्पीड़न पर एक लंबी रपट प्रकाशित की थी। इन दोनों राजनीतिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और अभी का फैसला पूरी तरह दुर्भावना से प्रेरित है और उन लोगों को सबक सिखाने के लिए है जो सरकारी तंत्र की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाते हैं और उत्पीड़ित लोगों के पक्ष में खड़े होते हैं।हम इस फैसले की घोर निंदा करते हैं और आम जनता से अपील करते हैं कि वह मामले की तह तक जाय और सरकार के इस जनविरोधी चेहरे को बेनकाब करे। हम अंग्रेजों द्वारा बनाए गए उस कानून को समाप्त करने की भी मांग करते हैं जिसके तहत आए दिन सामाजिक कार्यकर्ताओं को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है और सालों-साल बगैर मुकदमा चलाए जेलों में रखा जाता है। यही स्थिति विनायक सेन, प्रशांत राही और अरुण पेरेरा की हुई। ऐसी ही हालत में भारत की जेलों में सैकड़ों हजारों युवकों को ‘देशद्रोही’ करार देते हुए बंद रखा गया है। सीमा आजाद और विश्व विजय का मामला सभी जनतंत्रप्रेमी लोगों के लिए एक चुनौती है जिसका मुकाबला डट कर किया जाना चाहिए।—हस्ताक्षरकर्ता
1. सीमा मुस्तफा, वरिष्ठ पत्रकार2. जावेद नक़वी, वरिष्ठ पत्रकार3. प्रोफेसर कमल मित्र चेनॉय, जेएनयू4. प्रो. चमनलाल, जेएनयू5. डॉ. सूर्यनारायण, प्रोफेसर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय6. ललित सुरजन, प्रधान संपादक, देशबंधु7. सुकुमार मुरलीधरन, वरिष्ठ पत्रकार8. आनंद स्वरूप वर्मा, संपादक, समकालीन तीसरी दुनिया9. गौतम नवलखा, वरिष्ठ पत्रकार10. सुभाष गाताड़े, वरिष्ठ पत्रकार11. हिमांशु कुमार, गांधीवादी कार्यकर्ता12. पलाश बिस्वास, वरिष्ठ पत्रकार13. आनंद प्रधान, वरिष्ठ पत्रकार/शिक्षक, आइआइएमसी14. अरुंधति धुरू, वरिष्ठ अधिवक्ता15. वीरेंद्र यादव, वरिष्ठ पत्रकार16. दिलीप मंडल, इंडिया टुडे17. जीतेंद्र कुमार, बीबीसी18. अनुरंजन झा, वरिष्ठ टीवी पत्रकार19. राहुल पंडिता, पत्रकार, ओपेन मैगज़ीन20. गोपाल कृष्ण, पर्यावरणविद21. भाषा सिंह, आउटलुक22. पाणिनी आनंद, आउटलुक23. संजीव माथुर, राजस्थान पत्रिका24. पंकज श्रीवास्तव, कार्यकारी संपादक- आइबीएन-725. विश्वदीपक, रेडियो डोएचेविले26. हरिशंकर शाही, वरिष्ठ पत्रकार27. प्रकाश के रे, रिसर्च स्कॉलर्स एसोसिएशन, जेएनयू28. शाह आलम, जेयूसीएस29. अशोक भौमिक, साहित्यकार-चित्रकार30. संजय जोशी, फिल्मकार31. अरबिंदो घोष, फिल्मकार32. नीलाभ अश्क, कवि33. कात्यायनी, कवियत्री34. मंगलेश डबराल, कवि और संपादक, दी पब्लिक एजेंडा35. वीरेन डंगवाल, कवि36. अजय सिंह, लेखक37. परवेज़ अहमद, पत्रकार38. कौशलेंद्र यादव, दलित चिंतक39. असरार खान, राजनीतिक कार्यकर्ता40. चंद्रशेखर बिरथरे41. कमल शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार42. पीयूष पंत, वरिष्ठ पत्रकार43. अशोक कुमार पांडे, लेखक-प्राध्यापक44. सत्यम, वरिष्ठ पत्रकार45. पंकज चतुर्वेदी, लेखक46. सुरेश नौटियाल, उत्तराखंड पत्रकार परिषद47. आशुतोष कुमार, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता48. वैभव सिंह, पत्रकार49. रंजीत वर्मा, लेखक-कवि50. निलय उपाध्याय, लेखक51. विद्याभूषण रावत, लेखक52. शोभा सिंह, कवियत्री53. आर.डी. सत्येंद्र कुमार, राजनीति कार्यकर्ता54. सुखविंदर, संपादक पंजाबी पत्रिका ‘प्रतिबद्ध’55. अभिनव, संपादक ‘आह्वान’56. अभय स्वामी, सचिव, दिल्ली मेट्रो कामगार यूनियन57. भूपेन सिंह, पत्रकार-शिक्षक58. अम्लेंदु उपाध्याय, हस्तक्षेप डॉट कॉम59. अभिषेक श्रीवास्तव, पत्रकार60. रेयाज़-उल-हक़, पत्रकार61. अंजनी कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता-पत्रकार62. उपेंद्र स्वामी63. दिलीप खान, पत्रकार64. राजेंद्र सिंह65. संदीप वर्मा66. आलोक जोशी67. अखिलेश कुमार68. सत्येंद्र प्रताप सिंह69. इरफान अली इंजीनियर70. साझा सांस्कृतिक मंच71. संदीप नाइक72. अनुज अवस्थी73. सुभाष गौतम74. सुयष सुप्रभ75. महेश राठी76. नीलाक्षी सिंह77. रंगनाथ सिंह78. राकेश कुमार सिंह79. आशीष अवस्थी80. मोहम्मद खान समा81. अजय मोडक82. संदीप राउज़ी83. नितिन चौहान84. अमर शर्मा85. अमनदीप सिंह86. मनीष रंजन87. रमाकांत राय88. मनीष भारतीय89. प्रशांत कुमार सिन्हा90. मनोज अभिज्ञान91. अमिताभ श्रीवास्तव92. हिमांशु बाजपेयी93. वंदना भदौरिया94. संदीप संवाद95. सैयद शहरोज़ कमर96. प्रखर मिश्रा विहान97. शेषनाथ पांडे98. चंद्रिका99. गुरजीत100. अभिनव आलोक101. संतोष कुमार102. सुशांत झा103. अनुराग आर्य104. प्रशांत प्रियदर्शी105. मोहन श्रोत्रिय106. नजमुल हुदा सैनी107. पंकज के चौधरी108. राहुल कुमार109. हेमंत आर्यन110. अमर किशोर शर्मा111. केशव तिवारी112. संगीता भगत113. लवली गोस्वामी114. विजय पाण्डेय115. आशीष देवराड़ी116. स्वर117. विष्णु शर्मा118. विमल चंद्र पांडे119. अवनीश पाठक120. प्रेमचंद गांधी121. विजया सिंह122. मिसिर अरुण123. अरविंद विद्रोही124. महेंद्र यादव125. नानासाहेब कदम126. राशिद अली127. मृत्युंजय कुमार यादवेंदु128. हिमांशु पांडे129. अपर्णा श्रीवास्तव130. केशव131. अभिषेक अंशु132. सरोज कुमार133. कीर्ति सुंदरियाल134. विवेक सिंह135. केशव झा136. अकबर रिज़वी137. विवेक विद्रोही138. मनीष तिवारी139. राजेश मिश्रा140. प्रदीप श्रीवास्तव141. मुकुल सरल142. सलमान अरशद143. आदित्य सिंह परिहार144. पुनीत पुष्कर145. ओमप्रकाश पाल146. राजीव यादव147. महिंदर पाल148. लोकेश मालती प्रकाश149. राकेश भारद्वाज150. सुधांशु फिरदौस151. अशरफ152. मनीष रंजन153. सुमी दानी154. गीताश्री155. राजेश मंडल156. चंदन मिश्र157. रविंदर गोयल158. अवनीश मिश्र159. रामजी यादव160. आलोक कौशिक161. ललित सती162. अनुज शुक्ला163. कमलाकर मिश्र164. जीतेंद्र नारायण165. मसिजीवी हिंदी166. नौजवान भारत सभा167. नवीन गौर168. उमराव सिंह जाटव169. राजेश चौधरी170. शफीक खान171. दीपक संवसिया172. अनिल मिश्र173. अजीत सिंह174. आशुतोष कुमार175. कंचन जोशी176. सीपी सिंह चंदन177. नंदलाल178. एसकेवी टली179. शम्भू यादव180. योगेश्वर सिंह181. दिनेश त्रिपाठी182. चंदन मिश्र183. आशुतोष त्रिपाठी184. विनीत जायसवाल185. राजकुमार सिंह186. अधिवक्ता आरके जैन187. डॉ संदीप पांडे188. रोमा189. एसआर दरपुरी190. अशोक चौधरी191. शांता भट्टाचार्य192. रिचा सिंह193. शाहनवाज़ आलम194. नंदलाल मास्टर195. राजीव यादव196. अविनाश कुमार सिंह197. शमसुद्दीन अब्दुल रहीम198. तुषार भट्टाचारजी199. हेमा अवस्थी200. प्रीति चौधरी201. अनिल जनविजय202. अमर ज्योति203. दीप शर्मा204. फैयाज़ इनामदार205. संजय रॉय206. जीतेंद्र झा207. दिलीप सिंह208. व्यालोक209. अनिमेश बहादुर210. आशु सिराज211. सत्या वर्मा212. राम मूरत213. आलोक रंजन214. प्रदीप श्रीवास्तव215. मनोज पटेल216. राधेश्याम मेहर217. श्रीराम मौर्य218. अनंत कुमार219. विक्रम भारतीय220. एके पंकज221. प्रियरंजन222. मीडियामोर्चा223. रामा सिंह224. गौतम बुद्ध राय225. राधाकृष्ण मेघवंशी226. फहमीना हुसैन227. सौरभ यादव228. ऋषि कुमार सिंह229. अशोक दास230. शालिनी ध्यानी231. सोरण सिंह232. धर्मेंद्र इनानी233. शमशाद इलाही शम्स234. तरसेम सिंह बैंस235. अशोक दुसाध236. पान बोहरा237. रविशंकर कुमार238. दीपक नागरकोटी239. पंकज तिवारी240. सुनील कुमार पवन241. शम्भू शरण नवीन242. मोहम्मद अफीक सिद्दीकी243. योगीराज यादव244. आशीष पाठक245. बिक्रम सिंह शेखावत246. मुकिश कुमार मिरोठा247. चंद्रशेखर जोशी248. श्रीकांत शर्मा249. नीरज मोदी250. किरीट कुमार प्रवासी251. दिलीप वानिया252. अविनाश यादव253. मनीष कुमार यादव254. अभिषेक तिवारी255. अच्युतानंद मिश्र(हस्ताक्षरकर्ताओं की सूची लगातार अद्यतन हो रही है)
————————————-अन्य कड़ियां:


I with you.